भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ का संकल्प प्रस्ताव पारित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी, 9 सितंबर। भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति का पहला सत्र ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ संकल्प प्रस्ताव के अनुमोदन के साथ संपन्न हुआ। रामपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान के हरि प्रसाद टम्टा सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा विकसित होते भारत पर विस्तार से चर्चा की गई। पहले राजनीतिक प्रस्ताव को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रस्तुत किया। इसका अनुमोदन सांसद अजय भट्ट, मंत्री रेखा आर्य, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया।

दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव में ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर चर्चा की गई। इस प्रस्ताव को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तुत किया। प्रस्ताव का अनुमोदन राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किया।

बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत और तरुण बंसल समेत प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें