लक्सर में अवैध मावा निर्माण इकाइयों पर छापा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरिद्वार 15 जुलाई । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, लक्सर तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को लक्सर के खरंजा कुतुबपुर क्षेत्र में अवैध मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की।

अपर आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान दो मावा निर्माण इकाइयां बिना वैध फूड लाइसेंस के संचालित पाई गईं। जांच में कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ द्वारा बिना लाइसेंस मावा निर्माण और दूध विक्रय किए जाने का मामला सामने आया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रयोगशाला जांच के लिए मावा निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने लिए गए हैं।
बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने के मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें