निकायों में मनोनीत पार्षदों को भाजपा ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 14 जुलाई। भाजपा ने राज्य के एक नगर निगम, 12 नगर पालिकाओं और 10 नगर पंचायतों में पार्षदों के मनोनयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए उनसे विकास और जनकल्याण की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में समर्पित कार्यकर्ताओं को मनोनीत सदस्य के रूप में जनसेवा का अवसर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा शहरों और कस्बों में विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षद सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे और विकसित उत्तराखंड तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें