देहरादून 06 मार्च। इंटरनेशनल अग्र परिवार की ओर से होली मिलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीएमएस रोड स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम अग्रवाल, राज्यमंत्री एवं बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा व समाजसेवी जोगेंद्र पुंडीर, साहित्यकार मंजू तथा फोर जी के संस्थापक सुभाष भट्ट और अग्र परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमा गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमा गोयल, प्रदेश अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने सभी अतिथियों का पटका और पौधा भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इंटरनेशनल अग्र परिवार समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
काव्य सम्मेलन में कवि श्रीकांत जैन, कवित्री महिमा श्री, कवित्री कविता बिष्ट और कवित्री मीरा नवेली ने अपनी रचनाओं से फाल्गुन के रंग बिखेरते हुए कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमा गोयल, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 








