देहरादून में 15 मई से रिलीज़ होगी उत्तराखंड की फिल्म तेरी माया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
content/uploads/2026/05/IMG-20260514-WA01421-1-150×150.jpg” alt=”” width=”150″ height=”150″ class=”alignnone size-thumbnail wp-image-24790″ />

देहरादून 14 मई । उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को पर्दे पर जीवंत करने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म “तेरी माया” 15 मई से बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म 15 से 21 मई तक प्रतिदिन शाम 4:40 बजे देहरादून स्थित मार आफ देहरादून के सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की जाएगी।

लगनी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक संवेदनशील संदेश भी देती है। “तेरी माया” प्यार, त्याग और रिश्तों की गहराई को पहाड़ की पृष्ठभूमि में उकेरती है। फिल्म में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों और लोक जीवन की झलक के जरिए दर्शकों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद ने किया है, जबकि लेखन और निर्देशन संजय सिंह नेगी का है। छायांकन मनोज सती ने संभाला है। मुख्य सहायक लेखक हेमचंद्र सिंह रावत और मुख्य सहायक निर्देशक जगतार सिंह कलवाना हैं। संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है, वहीं गीत भी संजय सिंह नेगी द्वारा लिखे गए हैं।
फिल्म में साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे और सविता पर्सवान ने अपनी आवाज़ दी है। संपादन का कार्य दर्श चितरोड़ा और हेमंत चव्हाण ने किया है, जबकि नृत्य निर्देशन अरुण फरासी ने किया है।
मुख्य कलाकारों में सावन गैरोला, भावना कांडपाल, साक्षी काला, पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी, अमन रौतेला, यशवीर नेगी और आरुषि धनाई शामिल हैं।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में पहुंचकर इस फिल्म को देखें और उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने में योगदान दें। तेरी माया — एक ऐसी कहानी, जो सिर्फ देखी नहीं, बल्कि महसूस की जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें