देहरादून 06 मार्च

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
। सहस्त्रधारा रोड स्थित नव स्थापित अपग्रेड लर्निंग सेंटर ने युवाओं के लिए रोजगारपरक स्किल कोर्स शुरू किए हैं। इस संबंध में उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के निदेशक नरेंद्र सिंह ने केंद्र की गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपग्रेड लर्निंग सेंटर का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग समेत कई भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थान में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण वातावरण और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को करियर काउंसलिंग और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि संस्थान में पहले चरण में 200 से अधिक सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष छूट और छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर वर्कशॉप, सेमिनार और करियर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।








