चकरपुर वनखंडी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि  मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


खटीमा, 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में वर्ष भर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें