ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून में 24 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 23 जनवरी 2026।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत (National Disaster Alert Portal) द्वारा जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 24 जनवरी 2026 को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर तथा मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जनपद में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
मौजूदा मौसम परिस्थितियों के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून सविन बंसल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 जनवरी 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Comment

और पढ़ें