रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 23 जनवरी।
रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली, मनाघेर, भीड़ापानी, हरिनगर समेत आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम तक लगातार बर्फबारी होती रही, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। जिससे ठंड में भी खासा इजाफा दर्ज किया गया।बर्फबारी और झमाझम बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बर्फबारी फल-फूल और खेती के लिए संजीवनी साबित होगी।

बीते चार महीनों से बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति बन गई थी, जिससे रबी की फसलें प्रभावित हुई थीं।  बर्फबारी खासकर फल पट्टी के किसानों के लिए बेहद लाभकारी मानी जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने धानाचूली, मनाघेर और भीड़ापानी जैसे क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें तैनात कर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया।लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता किरन बोरा ने बताया कि रात साढ़े सात बजे तक सभी प्रमुख मार्ग खुले थे और विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें