देहरादून में 10 मई को गूंजेंगे कुमार सानू के सदाबहार नगमे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

देहरादून 07 मई। बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्श्व गायक कुमार शानू 10 मई शहर में आयोजित भव्य संगीत समारोह में उन्हें “श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से ग्राफिक एरा सिल्वर जुबली सम्मेलन हाल में आयोजित होगा।

श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित “एक शाम सुरों के नाम” कार्यक्रम में कुमार सानू के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध रमेश मिश्रा और उनकी टीम “सरगम स्टार ग्रुप” की ओर से लाइव ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति भी होगी। प्रदेश समेत देशभर के कलाकार कुमार सानू के लोकप्रिय गीत गाकर उन्हें सम्मान देंगे।
संस्था के अध्यक्ष पीयूष निगम ने प्रेस वार्ता में बताया कि श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप लंबे समय से संगीत, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करता आ रहा है। इससे पहले संस्था गीतकार समीर अंज्जन, सन्तोष आंनद , लोकगायिका बसंत बिष्ट और गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत कई हस्तियों को सम्मानित कर चुकी है।
कुमार सानू ने 1991 से 1995 तक लगातार पांच बार फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए। वर्ष 2009 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। “तुझे देखा तो ये जाना सनम”, “जब कोई बात बिगड़ जाए”, “दिल है कि मानता नहीं” और “सांसों की जरूरत है जैसे” जैसे उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों की जुबां पर हैं।

कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की संभावना है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश सिंह पोखरियाल निशंक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रेखा खान और डॉ. इंद्रजीत सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में मनिषा आले, अमित रावत, संजीव वर्मा, आशीष ठाकुर, संदीप अग्रवाल समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें