नेपाली वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी गोरखाली समाज की एकता, कमल खड़का हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार30 दिसंबर।
गोरखाली महिला कल्याण समिति की ओर से हरिद्वार के बैरागी कैंप में नेपाली वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोरखाली समाज के लोगों ने सहभागिता कर अपनी सांस्कृतिक एकता, परंपराओं और सामाजिक समरसता का सजीव परिचय दिया।
इस अवसर पर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल खड़का को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनका सम्मान गोरखाली महिला कल्याण समिति की पदाधिकारी श्रीमती सपना खड़का द्वारा फूल-माला पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि गोरखाली महिला कल्याण समिति लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वनभोज पर्व महिलाओं की आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक एकता का प्रतीक है।
कमला सुबेदी और रेखा सुबेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को अपनी संस्कृति को खुलकर अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है तथा आपसी मेलजोल और सौहार्द बढ़ता है। वहीं पदम प्रसाद सुबेदी और लोकनाथ सुबेदी ने कहा कि वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव समाज में पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देता है, जिसमें पुरुषों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नेपाली लोकसंस्कृति, गीत-संगीत और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर आचार्य स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानन्द महाराज, महंत दिनेश दास, सुतिक्षणमुनि महाराज सहित गोरखा समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित

Leave a Comment

और पढ़ें