गोरखपुर 28 अप्रैल ।ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
जनसंपर्क विभाग North Eastern Railway, गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह विशेष ट्रेन अब अतिरिक्त 02 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 एवं 13 मई, 2026 (बुधवार) को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। वहीं 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07 एवं 14 मई, 2026 (बृहस्पतिवार) को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी।रेल प्रशासन ने बताया कि यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार ही संचालित की जाएगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी।




