पिटकुल के 48 अवर अभियन्ताओं को मिला प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून 28 नवम्बर ।पिटकुल में 48 अवर अभियन्ताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत किए जाने पर उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन, उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन तथा लाभान्वित अभियन्ताओं ने प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी से भेंट कर धन्यवाद प्रेषित किया और आभार व्यक्त किया।

प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने के बाद आदेश निर्गत होने पर तीनों वर्गों के प्रतिनिधियों व लाभान्वित अभियन्ताओं ने सामूहिक रूप से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने इसे कार्मिक हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

प्रबन्ध निदेशक ध्यानी ने सभी लाभान्वित अभियन्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे कार्मिकों के हित एवं लाभ के मामलों को समयबद्ध तरीके से अनुमन्य कराने हेतु सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि वे 24×7 कार्मिकों के लिए उपलब्ध रहते हैं और कोई भी कर्मचारी पूर्व सूचना देकर किसी भी समय अपनी समस्या साझा कर सकता है।

उन्होंने मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के कार्मिकों की भी सराहना की तथा निर्देशित किया कि भविष्य में भी कार्मिकों को मिलने वाले सभी सेवालाभ नियमानुसार समय से प्रदान किए जाएँ। साथ ही कार्मिकों से अपेक्षा की कि सभी लोग पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए कारपोरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन से रविन्द्र कुमार, रीनू जोशी भारद्वाज, पवन रावत, सुनील उनियाल, विमल कुलियाल तथा ऊर्जा कामगार संगठन से एस.पी. पुरोहित, सोहन लाल शर्मा, लक्ष्मण मौर्य, दीपक सैनी आदि उपस्थित थे।
लाभान्वित अभियन्ताओं में उपेन्द्र असवाल, विवेक जौहरी, जगजीवन लाल, कमल कुमार, राजीव सिंघल सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।ऐ

Leave a Comment