द पॉलिकिड्स आमवाला में वार्षिक समारोह “संगम” धूमधाम से आयोजित, रंगों-सी संस्कृति में डूबा मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द पॉलिकिड्स आमवाला में वार्षिक समारोह “संगम” धूमधाम से आयोजित, रंगों-सी संस्कृति में डूबा मं

देहरादून 22 नवम्बर ।द पॉलिकिड्स आमवाला में रविवार को वार्षिक समारोह “संगम: आवर इंडिया, कलरफुल एंड वंडरफुल” बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों ने देश की विविध संस्कृति को शानदार मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।

कार्यक्रम में चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू, द पॉलिकिड्स आमवाला के डायरेक्टर शोभित चलगा एवं गीतिक चलगा, अन्य शाखाओं के निर्देशक रंजना महेन्द्रू, विनोद भट्ट, ऋषभ डोभाल, आलोक छेत्री, शुभ विश्नोई, सिद्धार्थ चंदोला, वंदना छेत्री, नंदिता सिंह, शिप्रा आनंद, माधवी भाटिया, साथ ही हेडमिस्ट्रेस अक्षरा राणा, नेहा आहूजा, पूनम निगम, हरजीत सकलानी, गीतांजलि आहूजा, हिमांशी अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक दीप्ति सेठी, शैक्षणिक संयोजक दिव्या जैन और स्कूल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने दर्शकों को भारत की संस्कृति की रंगीन यात्रा पर पहुँचा दिया। मंच पर केरल के शास्त्रीय नृत्य, पंजाब के ऊर्जामय भांगड़ा, पश्चिम बंगाल की माँ दुर्गा पूजा, राजस्थान के रंग-बिरंगे ग्रामीण दृश्य, महाराष्ट्र की बॉलीवुड थीम, उत्तराखंड की नंदा देवी डोली और कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता व वीरता को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया।
दिल्ली थीम की प्रस्तुति में शिक्षकों और फ्लाइंग फ़ेदर अकादमी के छात्रों ने भाग लिया, जिसने कार्यक्रम में उत्सव का उल्लास भर दिया।

समापन समारोह में चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि “संगम” भारत की विविधता में एकता की भावना का सजीव उत्सव है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनएं दीं ।

Leave a Comment

और पढ़ें