एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण — देहरादून में युवा आपदा योजना के अंतर्गत शिविर का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 4 नवंबर 2025 ।भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत भारत सरकार तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर जनपद देहरादून के ओल्ड बुचड़ी, गढ़ी कैंट में आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 4 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 50 एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शिविर के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, आपदा अधिनियम 2005, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, त्वरित बाढ़, सूखा, फर्स्ट एड, केमिकल, बायोलॉजिकल, न्यूक्लियर व रेडियोलॉजिकल डिजास्टर, रोड सेफ्टी, जंगल की आग से निपटने की तकनीक, रस्सियों की गांठें व उपयोग, स्ट्रेचर बनाना, नदियों को पार करने की विधि, गहरी खाइयों से चढ़ना-उतरना, सैटेलाइट फोन का प्रयोग तथा राहत कार्यों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में एनसीसी कैडेट्स को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार करना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित किया जा सके। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में प्रशिक्षण का संचालन आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर राजू शाही, सुशील सिंह कैन्तुरा एवं किशन राजगुरु, मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र तथा एनडीआरएफ से भास्कर मेहंदी एवं अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी की ओर से कर्नल दीपक पांडे, सूबेदार मेजर जसविंदर सिंह, सूबेदार अरुण पाल, सूबेदार ओमप्रकाश, जनपद आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें