उत्तराखण्ड में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” महाअभियान, 4.39 लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 24 सितम्बर। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक संचालित किए जा रहे “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” महाअभियान ने शुरुआती सप्ताह में ही उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में चल रहे इस महाअभियान के तहत 17 से 23 सितम्बर तक प्रदेशभर में 9,112 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनसे अब तक 4,39,973 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त कीं।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ (17–23 सितम्बर, 2025):

कुल लाभार्थी : 4,39,973 (1,72,551 पुरुष व 2,67,422 महिलाएँ)

हाइपरटेंशन जांच : 95,557 पुरुष व 1,29,217 महिलाएँ

डायबिटीज जांच : 85,643 पुरुष व 1,24,234 महिलाएँ

कैंसर स्क्रीनिंग : 52,491 पुरुष व 1,54,124 महिलाएँ

गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच : 46,523

एनीमिया जांच : 13,562 पुरुष व 61,982 महिलाएँ

बच्चों का टीकाकरण : 66,194

अन्य गंभीर बीमारियों की जांच : 30,875 पुरुष व 45,711

टीबी जांच : 4,116 (2,269 पुरुष व 1,847 महिलाएँ)

सिकल सेल डिज़ीज जांच : 43

स्वास्थ्य परामर्श : 2,30,902 (87,620 पुरुष व 1,43,282 महिलाएँ)

आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जारी कार्ड : 7,694

ई–रक्तकोश में पंजीकृत रक्त : 42,602 यूनिट

इसके अलावा केंद्रीय सरकारी संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और निजी संगठनों के सहयोग से आयोजित 10 विशेष शिविरों में 2,748 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

अभियान की गतिविधियाँ
राज्य के 13 जिलों में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, एनीमिया और टीबी जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, निःशुल्क दवा वितरण, पोषण एवं स्वच्छता पर परामर्श, महिलाओं व किशोरियों के लिए जागरूकता सत्र और कौशल विकास कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला है। यह अभियान महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम है।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि “सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर गांव और हर घर तक पहुँचें। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।”

Leave a Comment

और पढ़ें