पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीपलकोटी 14 अगस्त। चमोली जिले के पीपलकोटी में टनल के भीतर फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद खराब मौसम के बावजूद मौके पर पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई।

मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत सभी संबंधित एजेंसियों से बचाव कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए घायल श्रमिकों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें