यूपीजेईए की रजत जयंती 15 अप्रैल को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 10 अप्रैल। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोशियन (यूपीजेईए) अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को रजत जयंती समारोह का आयोजन करने जा रहा है।

यूपीजेईए के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत ने बताया 15 अप्रैल को रजत जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे। कार्यक्रम ऑफिसर्स क्लब, यमुना कॉलोनी, देहरादून में बुधवार 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि संगठन की 25 वर्षों की यात्रा को स्मरणीय बनाने के लिए इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संगठन के योगदान और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें