सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावित दुकानदारों को 19.60 लाख की सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 10 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 19.60 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किए।इस अवसर पर मंत्री ने पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है और उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहस्त्रधारा में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के स्थान पर नव निर्मित दुकानों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि दुकानों के पुनर्निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को फिर से आजीविका का साधन मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें