बिहार सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना/देहरादून 20 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सीएम धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से आए विभिन्न राज्यों के नेताओं से मुलाकात की और उनसे सुशासन, राष्ट्रीय विकास एवं समन्वित नीतियों पर चर्चा की।

उन्होंने बिहार की जनता की खुशहाली, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें