देहरादून, 09 नवम्बर 2025।
उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का 15वां वृक्षारोपण अभियान महिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल, पंडितवाड़ी, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर चम्पा, नीम, कनेर, पुलम, गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के 15 से 20 वृक्षों का रोपण किया गया।
समिति द्वारा इस वर्ष अब तक 2400 से अधिक वृक्षों का सफलतापूर्वक रोपण किया जा चुका है। महिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री राजेश गुप्ता ने अपने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण हेतु समिति से आग्रह किया था, जिसके अंतर्गत समिति ने राज्य की रजत जयंती के अवसर पर यह अभियान आयोजित किया।
समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने बताया कि बीते माह में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण प्रकृति को जो नुकसान पहुँचा है, उसकी भरपाई के लिए समिति निरंतर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। विद्यालय प्रबंधन ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए लगाए गए वृक्षों की देखरेख का दायित्व निभाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, संयोजक दीपक वासुदेव, सदस्य राजेश बाली, दीपक सिंह एवं प्रकाश गोदियाल उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय की ओर से चेयरमैन राजेश गुप्ता और प्रिंसिपल श्रीमती सोनाक्षी गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लिया।
— राम कपूर
संस्थापक एवं अध्यक्ष
क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति 🌿








