
देहरादून, 5 नवम्बर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मत्था टेका और प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्श और शिक्षाएँ आज भी मानवता के मार्ग को आलोकित करती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 117








