गालीबाज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को केंद्र सरकार द्वारा मंत्री समूह में नामित करने से भाजपा की मंशा स्पष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश में जनता को पहाड़ बनाम मैदान में बांटने का भाजपा का है गेम प्लान
देहरादून 8 मार्च ।उत्तराखंड की विधानसा में खुलेआम अपने भाषण में राज्य के पर्वतीय समाज के लिए असभ्य व गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री को बजाय मंत्रिमंडल से हटाने के उनको पुरस्कार स्वरूप केंद्र के वित्त मंत्रालय द्वारा गठित मंत्रियों के समूह में नामित किए जाने से यह साबित हो गया है कि भाजपा ने जानबूझ कर प्रदेश में पहाड़ी बनाम मैदानी का खेल खेला है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देर शाम अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भविष्य में परिसीमन होने पर मैदानों जिलों की सीटें बढ़ सकती हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने भविष्य में मैदानी जिलों में अपनी पकड़ मजबूत करने की दृष्टि से यह खेल शुरू किया है वर्मा पूरे राज्य में मंत्री के खिलाफ उनके असभ्य आचरण के कारण जो जन आक्रोश भड़का हुआ है भाजपा उसको नजरअंदाज नहीं करती किन्तु प्रदेश में जानबूझकर यह विभाजन पैदा करने की यह भाजपाई कोशिश है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मजबूत भू कानून की लगातार हो रही मांग, प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में खस्ता हाल स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था व लगातार हो रहे पलायन के मुद्दे पर भाजपा सरकार कुछ कर नहीं पा रही इसलिए उनको भविष्य में पर्वतीय क्षेत्रों में अपना समर्थन कम होने का डर है इसीलिए उन्होंने पहले यूसीसी का राग अलापा और जब उसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ा तो अब पूरे राज्य को पहाड़ी बनाम मैदानी में बांटने का हथकंडा भाजपा आजमा रही है और इस कार्य के लिए उन्होंने मंत्री प्रेमचन अग्रवाल को आगे किया है और अब उनको केंद्र के मंत्री समूह में शामिल कर यह बात सच साबित हो गई है। धस्माना ने कहा कि पूरे राज्य की जनता भाजपा के इस नए प्रपंच को समझ रही है और वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें