कैलाश आश्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश 5 अप्रैल।
प्रेडिक्टिव होमियोपैथी एवं कैलाश आश्रम ऋषिकेश के सौजन्य से मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए सप्तम नि:शुल्क “होप फॉर हॉपलेस” चिकित्सा शिविर का आयोजन भक्त निवास, कैलाश आश्रम, मुनि की रेती में किया गया। शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लाइलाज समझे जाने वाले रोगों से ग्रस्त बच्चों की जांच कर परामर्श दिया।

शिविर में सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, दिल में छेद सहित अन्य जटिल रोगों से पीड़ित बच्चों को देखा गया। इन बच्चों के उपचार और परामर्श के लिए पूरे भारत से सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही।
यह शिविर प्रेडिक्टिव होमियोपैथी, मुंबई के विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंबरीश विजयकर की अगुवाई में आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार इससे पहले आयोजित छह शिविरों में आए मरीजों की प्रगति और उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इस शिविर में उपचार के लिए कुल 103 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. अवधेश, डॉ. एस.बी. चौहान, डॉ. अश्वनी, डॉ. आर.जे. पाल, डॉ. धनंजय, डॉ. जीतेन्द्र, डॉ. रवि, डॉ. आर.एल. सिंह, डॉ. बच्चन, डॉ. एस.के. बरनवाल सहित चिकित्सक, मरीजों के अभिभावक और स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें