देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के पत्रकार नितेश जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि नितेश जोशी का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान सराहनीय रहा है और उनके निधन से मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार नितेश जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 28








