निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 8 मार्च।
सूरत सिंह लांबा पुत्र ज्ञानी राम निवासी 101 ए सावरकर मार्ग सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन पर तहरीर दी गई थी कि 03 मार्च को अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली की तारे, खिड़की के दरवाजों के कब्जे तथा कारपेंटर की मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तुरंत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ठोस पतारसी/ सुरागरसी एवं सीसीटीवी के अवलोकन से दिनांक 07 मार्च को चोरी किये गये सामान के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काशीब पुत्र समीम निवासी लेन नंबर 15 आजाद कॉलोनी गली नंबर 2, थाना पटेल नगर, उम्र 27 वर्ष तथा गुफरान पुत्र नौशाद निवासी सी 15 आजाद कॉलोनी लैंन नंबर 4 थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष के पास से चोरी की गयी कटर मशीन टाइल काटने वाली
2-सरिया के टुकड़े व छल्ले बरामद हुए।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीता बेलवाल, संतोष नेगी कांस्टेबल विमल , संदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, कैलाश पवार शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें