पुलिस ने चोरी के 8 मोबाइल के साथ पकड़ा एक चोर ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून । अनिल भट्ट। 16 अगस्त।

14 अगस्त को अनुज कुमार, निवासी कुल्हान सहस्त्र धारा रोड द्वारा थाना राजपुर में तहरीर दी कि उनकी कुल्हान स्थित दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल फ़ोन अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिये गये है । तहरीर पर थाना राजपुर पर तत्काल अंतर्गत धारा 305(।) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्द्रेश दिये गये, जिसके अनुपालन में थाना राजपुर स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले मार्गो के लगभग 116 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारिया एकत्रित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से दिनांक 15-16 अगस्त को रात्रि के समय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग की चौकी सहस्त्र धारा रोड के पास से चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त महावीर सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम पुनदोली, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 31 वर्ष को चोरी किए गए 08 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस टीम उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर, उ0नि0 शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क, कान्स्टेबल विशाल कान्स्टेबल नंदन शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें