
देहरादून 20 नवंबर । त्योहारी और सर्दियों के यात्रा सीजन को देखते हुए एयरटेल ने 19 से 25 नवंबर 2026 तक एयरटेल ऐप पर ‘एयरटेल ट्रैवल वीक’ शुरू किया है। इसके तहत ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय रोमिंग, वीजा सहायता, विदेशी मुद्रा और यात्रा की योजना बनाने से जुड़ी कई सुविधाओं पर विशेष लाभ मिलेंगे।
ट्रैवल वीक का प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक पर 10 प्रतिशत की छूट है। यह सुविधा 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक ‘आउट ऑफ ऑफिस’ प्रतियोगिता में रचनात्मक ईमेल भेजकर विदेश यात्रा जीतने का मौका भी पा सकते हैं। इसमें दो विजेताओं को सभी खर्चों सहित विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा।
वीजा आवेदन करने वाले ग्राहकों को एटलीस के माध्यम से चुनिंदा एशियाई देशों के लिए अगले वीजा आवेदन पर 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह छूट अधिकतम चार हजार रुपये तक होगी। वहीं, नियो मल्टीकरेंसी कार्ड बिना अतिरिक्त मार्कअप और मुफ्त डिलीवरी के साथ उपलब्ध होगा। ग्राहक विशेष दरों पर विदेशी मुद्रा की घर तक डिलीवरी भी प्राप्त कर सकेंगे।
एयरटेल ने ब्रूज्ड पासपोर्ट्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत पांच ग्राहकों को यात्रा विशेषज्ञों के साथ व्यक्तिगत ऑनलाइन परामर्श का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 250 ग्राहकों को कोंडे नास्ट ट्रैवलर की वार्षिक सदस्यता के साथ विशेष उपहार और सभी एयरटेल ग्राहकों को 10 चुनिंदा शहरों की यात्रा मार्गदर्शिकाओं का मुफ्त लाभ मिलेगा। वहीं, 500 भाग्यशाली ग्राहकों को 500 रुपये के अमेजन वाउचर दिए जाएंगे।
कंपनी के अनुसार, एयरटेल ट्रैवल वीक के तहत सभी सुविधाओं और ऑफर्स का लाभ 19 से 25 नवंबर तक एयरटेल ऐप के माध्यम से लिया जा सकेगा।









