आप छोड़कर रणजीत सिंह कांग्रेस में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोगी बोले- 2027 में देहरादून कैंट में होगा सत्ता परिवर्तन

देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए शनिवार को प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार एवं पुनर्गठन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रणजीत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा आठ अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।

प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अन्य दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। देहरादून कैंट की जनता अब बदलाव चाहती है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव क्षेत्र के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 में देहरादून कैंट में सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस पूरी मजबूती व एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
कार्यकारिणी में रणजीत सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र और मनीष चावला को महासचिव तथा तक्ष, जीवन राम, राकेश गंभीर, प्रताप तलवार और महेश खन्ना को सचिव बनाया गया। वहीं मोहन को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुमित खन्ना, मोहित ग्रोवर, वीरेश शर्मा, कुलदीप नरूला, राहुल तलवार, रविंद्र रैना, सुनील सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें