आठ गिरफ्तार जुआरियों से 2.20 लाख रुपये से अधिक की नकदी और ताश की चार गड्डियां बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश 6 नवंबर।ऋषिकेश के भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर चल रहे जुए के अवैध खेल का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई गई 2 लाख 20 हजार 650 रुपये की नकदी, ताश की चार गड्डियां और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में फ्लैट में जुआ खिलाने वाला व्यक्ति भी शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पांच नवंबर को कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम को सूचना मिली कि भरत विहार स्थित एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। वहां आठ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। तलाशी के दौरान पुलिस ने 2,20,650 रुपये की नकदी और ताश की चार गड्डियां बरामद कीं।
पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा संख्या 584/2026 दर्ज किया है।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल (36), निवासी बैराज रोड ऋषिकेश, अरविंद कुमार (38), निवासी मनीराम रोड देहरादून, विवेक (28), निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश, प्रशांत कुमार (36), निवासी भारत विहार ऋषिकेश, प्रवीण (34), निवासी विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश, गगन बर्तवाल (42), निवासी भारत विहार ऋषिकेश, सुधीर कांत (40), निवासी आवास विकास ऋषिकेश और एकांत गोयल (40), निवासी भारत विहार ऋषिकेश शामिल हैं।पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी, उपनिरीक्षक कविंद्र राणा, अमित कुमार, बिनेश कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें