मृतक पत्रकार रामराजा के आश्रित को पांच लाख की आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरिद्वार, 14 सितंबर। पत्रकार कल्याण कोष के तहत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों शशि शर्मा व अमित शर्मा ने शालू को सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों और मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल संवेदनशील और सराहनीय है।

पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा और अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल पर जरूरतमंद पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय-समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे संकट की स्थिति में पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रहा है।
इस दौरान पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, रवींद्र, प्रमोद कुमार, मोहन राजा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें