
देहरादून 11 सितंबर। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन और सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदीप सिरस्वाल का पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की देहरादून नगर निगम शाखा के अध्यक्ष सोनू खैरवाल, सचिव धीरज भारती, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सहित राजकुमार, अरविंद कुमार, शुभम सौदे, छाया देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदीप सिरस्वाल ने संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। महापौर सौरभ थपलियाल से हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान भी जनहित और कर्मचारी हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।








