मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहीद परिवारों के हित में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें