स्वीकृत नक्शे से हटकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने भवन किया सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 1 सितंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिपुर कला, ऋषिकेश में एक निर्माण स्थल को सील कर दिया।

एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हरिपुर कला क्षेत्र में सक्षम अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से हटकर निर्माण कार्य किए जाने का मामला प्राधिकरण के संज्ञान में आया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं पाया गया। संबंधित पक्ष को नियमानुसार कार्रवाई के संबंध में निर्देशित किए जाने के बावजूद अनाधिकृत निर्माण पाए जाने पर प्राधिकरण की टीम ने निर्माण स्थल को सील कर दिया।

एमडीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए स्वीकृत मानचित्र का पालन अनिवार्य है। बिना अनुमति अथवा स्वीकृति के विपरीत किए गए निर्माण को किसी भी स्थिति में मान्यता नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानचित्र का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को अनाधिकृत निर्माण से संबंधित शिकायतों और मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में सुनियोजित और व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देना है।
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने निर्माणकर्ताओं से भवन निर्माण संबंधी नियमों और स्वीकृत मानचित्र का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि अनाधिकृत निर्माण मिलने पर प्राधिकरण की ओर से सीलिंग समेत अन्य नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें