सोमवार से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 7 जून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार, 8 जून से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का अभियान शुरू किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को सहयोग करने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता तक गणना फार्म पहुंचाया जाएगा। 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे तथा प्राप्त गणना फार्मों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटलीकृत करेंगे।

‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा से कर सकेंगे संपर्क

उन्होंने बताया कि जो मतदाता नौकरी या अन्य कारणों से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहते, वे “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईसीआई-नेट मोबाइल एप के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिन के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेगा।

यदि किसी घर पर बीएलओ के भ्रमण के दौरान मतदाता नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार उस पते पर जाएगा। साथ ही घर पर एक स्टीकर लगाकर अगले भ्रमण की तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी अंकित करेगा, ताकि मतदाता सुविधानुसार संपर्क कर गणना फार्म भरवा सके।

पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो रखें तैयार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चम्मच मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो तैयार रखें और गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच चलने वाले इस अभियान के दौरान मतदाताओं से किसी अन्य दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी।

15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 14 जुलाई से 11 सितंबर तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि मतदाता ईसीआई-नेट एप के माध्यम से स्वयं भी गणना फार्म डाउनलोड कर भर सकते हैं तथा ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। वहीं, नए पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकते हैं, जिस पर दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान विचार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें