महावीर जयंती पर निकली नगर शोभायात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 30 मार्च। श्री महावीर जयंती के अवसर पर शहर में निकली नगर शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पलटन बाजार में भव्य स्वागत किया। इस दौरान जैन समाज के साथ मिलकर भगवान महावीर की आरती भी की गई।
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास धर्मा ने कहा कि महानगर में पलटन बाजार से निकलने वाली प्रत्येक सनातन धार्मिक यात्रा और हिंदू समाज को जोड़ने वाले आयोजनों में संगठन लंबे समय से अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता को मजबूत करने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सभी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जय महावीरा के उद्घोष के साथ जैन धर्म की जय-जयकार की गई। इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी ने भगवान महावीर के रथ पर आरती का थाल सजाकर आरती कराई। इस दौरान हनुमत सेवा समिति के संरक्षक पंडित उदय शंकर भट्ट, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख सौरभ गौतम, प्रखंड अध्यक्ष आशीष शर्मा, समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा, सतीश चौहान, मनोज तोमर और रतन श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी आरती में सहभागिता की।
शोभायात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज और अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें