
देहरादून। उत्तराखण्ड एससी-एसटी इम्पलाईज फेडरेशन के प्रथम सत्र में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि न्यायमूर्ति इरशाद आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा में प्रस्तुत कर उस पर चर्चा कराई जाए तथा शीघ्र निर्णय लिया जाए।
सम्मेलन में वक्ताओं ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुन्ना सिंह चौहान को शामिल होना था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके। वहीं उत्तराखण्ड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सम्मेलन में पहुंचे और अपने विचार रखे।
अधिवेशन की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुनीत सिंह ने किया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के अध्यक्ष कल्याण सिंह, अनुराखी, वर्षा कटारिया सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
सम्मेलन के दौरान ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स, देहरादून में उत्तराखण्ड एससी-एसटी इम्पलाईज फेडरेशन की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने प्रोफेसर जयपाल सिंह एवं रघुनाथ लाल आर्य को पर्यवेक्षक तथा एम.पी. शिल्पकार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मांगे राम मोय को अध्यक्ष, किरण पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भजन लाल शाह एवं भारती प्रकाश को उपाध्यक्ष, नगपाल सिंह कटारिया को महासचिव, अजय भारती को सचिव, नरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, लेखनल को संयुक्त सचिव, नंदिया आर्य एवं रजिंद्र लाल खत्री को संगठन सचिव तथा रात्रपाल सिंह को प्रचार-प्रसार सचिव चुना गया।
अधिवेशन में संरक्षक मदन कुमार शिल्पकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष इंजीनियर बबलू सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुनीत सिंह, डॉ. मनोहर लाल, दिनेश धीमान, राकेश टम्टा, राजेंद्र शाह, डॉ. प्रदीप कुमार, प्रमोद चौधरी, ग्राम लाल मेहरा, सुंदर लाल शाह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।






