बीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 20 मार्च 2026। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग के नव नियुक्त 50 असिस्टेंट प्रोफेसरों को (बीएचयू) में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 23 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित फोकस्ड ट्रेनिंग एंड इंडक्शन प्रोग्राम के तहत होगा।

इस कार्यक्रम में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, शोध पद्धतियों और शैक्षणिक प्रशासन के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के आधुनिक मानकों से भी अवगत कराया जाएगा, जिससे वे अपने शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापरक बना सकें। प्रशिक्षण में देशभर के विशेषज्ञों और बीएचयू के प्रख्यात शिक्षकों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शोध एवं नवाचार आधारित शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है, ताकि छात्रों में शोध प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल सके।इसी योजना के तहत प्रदेश के 35 सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों का भी बीएचयू में प्रशिक्षण जारी है। 9 मार्च से 22 मार्च तक चल रहे 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें आधुनिक पुस्तकालय प्रणाली, डिजिटल एक्सेस, ई-लाइब्रेरी, सूचना प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है।इसके अलावा, सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को और सहित अन्य प्रमुख संस्थानों के पुस्तकालयों का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें पुस्तकालय प्रबंधन और डिजिटलीकरण की आधुनिक व्यवस्थाओं से परिचित कराया गया।उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों को देश के उत्कृष्ट संस्थानों में प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक बदलाव आएगा और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें