देहरादून। शनिवार को प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
नव नियुक्त एसएसपी ने कहा कि इन क्षेत्रों में ठोस और परिणाममुखी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आमजन को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 21








