- 7हल्द्वानी। शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों के शरीर पर खून के निशान बताए जा रहे हैं। मृत युवती नैनीताल जनपद की निवासी जबकि युवक चंपावत का रहने वाला बताया जा रहा है। जिस स्थिति में शव मिले हैं, उसे देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर और ने जांच शुरू कर दी है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Author: Day Night Khabar
Post Views: 67









