मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम पर बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 10 फरवरी ।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने आदि कैलाश, नाभिडांग और जॉलीकाँग को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं को निरंतर तलाशा जाए।
पर्यटन सर्किट के विकास को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने हैलीपैड और हैलीपोर्ट सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया, ताकि दूरस्थ एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों तक आवागमन सुगम हो सके।
सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि प्रदेश में नए हेलीपैड और हेलीपोर्ट विकसित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नैनीसैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर किया जाएगा।
बैठक में अपर सचिव आशीष चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें