देहरादून 21 जनवरी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून द्वारा 25 जनवरी को प्रातः 06:30 बजे से क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अन्डर-14, अन्डर-18 बालक–बालिका, महिला/पुरुष ओपन एवं 40+ महिला/पुरुष वर्ग में आयोजित होगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून रविन्द्र भण्डारीने बताया कि क्रॉस कन्ट्री दौड़ का शुभारंभ पवेलियन ग्राउन्ड, देहरादून से होगा। दौड़ पवेलियन ग्राउन्ड से प्रारम्भ होकर कनक चौक, एस्लेहॉल चौक, बहल चौक, दिलाराम चौक एवं ब्रहमकमल चौक होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउन्ड में समाप्त होगी। दौड़ में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को 25 जनवरी को प्रातः 05:30 बजे निर्धारित आयोजन स्थल पवेलियन ग्राउन्ड पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 50







