मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मदेव मंदिर में किया प्रतिमाओं का अनावरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा, 14 जनवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा पहुँचकर भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लाल कोठी पहुँचकर पारंपरिक उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा , राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें