₹56 करोड़ की जिला जेल का डीएम ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत  08 जनवरी ।

ऐ जनपद चम्पावत में कारागार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में फूंगर क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला जेल का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थल निरीक्षण किया।
103 नाली भूमि पर लगभग ₹56 करोड़ की लागत से बन रही इस जिला जेल के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जिलाधिकारी ने समीक्षा की और कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रस्तावित जेल में हॉस्पिटल ब्लॉक, दो पुरुष बैरक, एक महिला बैरक, सोलिटरी सेल, माइनर सेल, वर्कशॉप सहित प्रशासनिक एवं सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। यह जेल कुल 196 बंदियों की क्षमता वाली होगी, जिसमें 156 पुरुष, 20 महिला बंदियों के साथ 20 सोलिटरी सेल की व्यवस्था रहेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। साथ ही स्पष्ट वर्क प्लान तैयार कर चरणबद्ध तरीके से कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से जनपद की कारागार क्षमता बढ़ेगी और बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुधार एवं पुनर्वास को भी मजबूती मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री बृजमोहन आर्या सहित ब्रिडकुल के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें