देहरादून 31 दिसंबर
। थाना क्लेमेंटाउन की एक निजी संस्था में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस से शिकायत कि वह पिछले 10–15 दिनों से क्लेमेंटाउन स्थित एक जिम में नियमित रूप से जा रही थी। इस दौरान जिम के ट्रेनर नदीम द्वारा उसके मोबाइल फोन पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए तथा अभद्र टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि ट्रेनर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास भी किया। जब छात्रा इस संबंध में अपने भाइयों के साथ जिम पहुंची और आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की।
छात्रा की शिकायत पर थाना क्लेमेंटाउन में आरोपी के खिलाफ धारा 75/79 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नदीम अंसारी पुत्र हासिम निवासी एचएन-03, सी-7 टर्नर रोड, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 31 वर्ष को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गिरीश चन्द्र बडोनी और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 69




