मुंबई कौथिग  10 दिवसीय आयोजन पर बनी सर्वसम्मति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नवी मुंबई, 16 दिसंबर 2025।
मुंबई कौथिग को लेकर लंबे समय से चले आ रहे मतभेद आज समाप्त हो गए। उत्तराखण्ड भवन, वाशी (नवी मुंबई) में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दोनों पक्ष एक मंच पर आए और कौथिग को एकजुट होकर आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने की।

बैठक में महंत दिलीप रावत ने आपसी मतभेद भुलाकर एकता के साथ आगे बढ़ने की अपील की, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया। उनके अथक प्रयासों से सहमति बनी और मुंबई कौथिग को एक रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में तय हुआ कि अब मुंबई कौथिग का आयोजन देवभूमि स्पोर्ट फाउंडेशन के बैनर तले किया जाएगा। कौथिग का नेतृत्व सुरेश राणा करेंगे और आयोजन की अवधि 10 दिन की होगी। दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से सुरेश राणा के नेतृत्व और सम्मान को स्वीकार किया। बैठक में केशर बिष्ट, मनोज भट्ट, सुरेश राणा, चामू राणा, महेश रजवार, नरेंद्र जोशी, प्रवीण ठाकुर, शशि नेगी, देवेंद्र रावत, रंजीत बिष्ट, ज्योति पोखरियाल, गिरवीर नेगी, प्रयाग रावत, सतीश रिखाड़ी, मेहता, नमिता, राजेन्द्र रूपलाल, सुरेश पुरोहित, सुशील जोशी और अर्जुन एकराल सहित दोनों पक्षों के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने महंत दिलीप रावत का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से दोनों पक्ष एक हुए और मुंबई कौथिग को नई दिशा मिली।

Leave a Comment

और पढ़ें