देहरादून 27 नवंबर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, विचार और संघर्षों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई “भगवान बिरसा संदेश यात्रा” आज देहरादून पहुँच गई। परेड ग्राउंड स्थित 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यह यात्रा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु (झारखंड) में प्रतिमा माल्यार्पण और रथ पूजन के साथ प्रारंभ हुई थी। संदेश यात्रा झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से होती हुई यहाँ पहुँची। इसके मार्ग में खूंटी, चक्रधरपुर, चाइबासा, सरायकेला, रांची, जमशेदपुर, गुमला, लोहारगड़ा, लातेहार, मोदिनीनगर, गढ़वा, दुद्धीनगर, रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी, जौनपुर, कुशभवनपुर, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर जैसे प्रमुख स्थलों पर इसका भव्य स्वागत किया गया।
अभाविप की यह ऐतिहासिक यात्रा देशभर के युवाओं और समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा, आत्मसम्मान, सामाजिक एकता, तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देती है। संगठन का मानना है कि यह यात्रा भारत के स्व-बोध और सांस्कृतिक जागरण को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल साबित होगी।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 41








