देहरादून 27 नवंबर
। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक का भव्य शुभारंभ देहरादून स्थित भगवान बिरसा मुंडा नगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महारानी अब्बक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के पश्चात देशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।
इस राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में देश के 46 प्रांतों से कुल 468 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया है। परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन, आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी-हित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।








