मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में पिटकुल बोर्ड की 104वीं बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 26 नवंबर ।उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर मे
मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं पिटकुल के अध्यक्ष  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में पिटकुल निदेशक मण्डल की 104वीं बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर सचिव (ऊर्जा) डॉ. अहमद इकबाल, स्वतंत्र निदेशक  एन. रविशंकर (से.नि. IAS), स्वतंत्र निदेशक  पराग गुप्ता (से.नि. IAS), पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक  पी.सी. ध्यानी, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक  संदीप सिंघल, निदेशक (परिचालन) पिटकुल श्री जी.एस. बुदियाल, कम्पनी सचिव  अरूण सभरवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वतंत्र निदेशक श्री अरविन्द बड़थ्वाल ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुमोदन प्रदान किया गया। इनमें—

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु स्टेच्यूटरी ऑडिटर की नियुक्ति।
  • विद्युत नियामक आयोग हेतु पिटकुल व प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के FY 2024-25 ट्रू–अप, FY 2025-26 वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा (APR) तथा FY 2026-27 वार्षिक राजस्व आवश्यकताओं (ARR) के प्रस्तावों का अनुमोदन।
  • नेक्स्ट जेनरेशन सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (NG–SOC) एवं नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (NOC) की स्थापना हेतु संशोधित DPR का अनुमोदन।
  • केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2034-35 तक के लिए तैयार पारेषण तंत्र रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान पर विस्तृत समीक्षा और इसे प्रमुख सचिव (ऊर्जा) से चर्चा उपरान्त आडिट कमेटी व निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश।
  • खुरपिया फार्म, किच्छा एवं पन्तनगर सबस्टेशन से जुड़े निर्माण व ऑग्यूमेंटेशन प्रस्तावों पर आगे की विस्तृत समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय।
  • 400 केवी पुहाना–मुजफ्फरनगर लाइन के रूड़की 400 केवी GIS सबस्टेशन पर लीलो लाइन हेतु निविदा आवंटन का अनुमोदन।
  • 132 केवी उपसंस्थान माजरा में क्षमता वृद्धि हेतु 80 MVA ट्रांसफॉर्मर स्थापना के निविदा आवंटन का अनुमोदन।
  • REC से 11 तथा PFC से 1 ऋण अनुबंध प्रस्तावों की मंजूरी।

मुख्य सचिव ने पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Comment