देहरादून 23 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। सीएम धामी ने लक्ष्य सेन से फोन पर वार्ता कर उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि यह जीत न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की निरंतरता, मेहनत और समर्पण युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ने साबित किया है कि अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
सीएम धामी ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आने वाले वर्षों में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 47









